स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई
होशियारपुर:- आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता, जननायक एवं प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह, ऊना में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके जनसेवा, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उनके आदर्श एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्य सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
