भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

करनाल, 14मई- भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मेहता की अध्यक्षता में विवेकानंद स्कूल में हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जागरूक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” से किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू चौधरी (बीएएमएस). गोल्ड मेडलिस्ट एवं मास्टर इन स्पिरिचुअल काउंसलिंग) ने कक्षा नवमी से बारहवीं तक की छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया।
उपस्थित महिला सदस्यों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता निभाई। शाखा की महिला सदस्यों द्वारा डॉ. मंजू चौधरी जी को अंगवस्त्र एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मेहता ने डॉ. मंजू चौधरी जी, विवेकानंद स्कूल के प्रबंधक श्री सुरेश हिंदुजा, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सभी उपस्थित मातृशक्तियों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि हम सभी सदैव स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त बने रहें।