हजरत पीर बाबा भोले निक्कू शाह जी का वार्षिक जोर मेला संपन्न
वार्षिक रोशनी मेला सबर पाक सरकार के दरबार हजरत पीर बाबा भोले निक्कू शाह शेर-ए-फकीर मुसाफर अली रोजा शरीफ गांव खान खाना विखे नगर में 25 जून से 29 जून तक शहरवासियों व एनआरआई के सहयोग से दरबार के गद्दी नशीन साईं जसवीर शाह जी सबरी की देखरेख में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
मेले में विभिन्न नकाल पार्टियों व कव्वाल पार्टियों ने कार्यक्रम पेश किए। इस मेले में पंजाब के प्रसिद्ध गायक श्री दुर्गा रंगीला, पाली देतवालिया, सनी मित्तल, प्रसिद्ध गायिका भैन कौर बहनें प्रमीत कौर हरमीत कौर, बेबी ए कौर, खान साहब, रमेश चौहान कलाकारों ने शिरकत की। रात्रि में सुखा राम सरोया द्वारा नाटक पेश किया गया।
इस अवसर पर मंच की भूमिका नूर मोहम्मद व बिट्टू मेहता वाले ने निभाई। इस अवसर पर चाय-पकौड़े का लंगर तथा दाता जी का लंगर अलग-अलग लगाया गया।
