हरियाणा के आइस स्केटर सचिन सिंह करेंगे चीन में भारत का प्रतिनिधित्वबिजेंद्र लोहान
हांसी:– हरियाणा के अंबाला शहर से खेलो इंडिया मेडलिस्ट खिलाड़ी सचिन सिंह का अंतर्राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन होने पर हरियाणा आइस स्केटिंग संघ परिवार में हरियाणा के सभी खिलाड़ियों में जोश और उत्साह की लहर है। यह प्रतियोगिता इनर मंगोलिया इंटरनेशनल मास शोर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन 2025 जो कि 3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक चीन देश के मंगोलिया शहर में आयोजित होगी।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत के सभी खिलाड़ियों का 22 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक देहरादून में स्पीड स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें भारत के अन्य उच्च खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग लेने का मौका दिया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा आइस स्केटिंग के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र लोहान व प्रदेश महासचिव दीपक कोहाड़ ने बताया कि इस राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैम्प में हरियाणा से जो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं उनकी सूची इस प्रकार है :– सचिन सिंह, जय यादव, विहान दहिया, ध्रुव दहिया, तनिष्का जिंदल।
हरियाणा स्केटिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र लोहान व प्रदेश महासचिव दीपक कोहाड़ ने सचिन सिंह और बाक़ी खिलाड़ियों को जो ट्रेनिंग कैम्प में भाग ले रहे हैं उनको बधाई दी। इस मौके पर हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के पदाधिकारी शमशेर सैनी, विनोद कुमार, अजय कुमार, प्रमोद कौशिक, प्रदीप मलिक, मनीष, पंकज चौधरी, श्रीमति सरिता चौधरी, अजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैना कुकरेजा आदि ने बधाई दी।
