हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है विधायक खरखौदा

हांसी:– भारतीय जनता पार्टी के खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा का हांसी में जीन्द चौक स्थित मण्डल महामन्त्री मुकेश कटारिया के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, मोदी सरकार जिन्दाबाद, नायब सिंह सैनी सरकार जिन्दाबाद के गगनभेदी जयघोष किये।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद अशोक ढालिया ने की।  
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि विपक्ष के नेता चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने सम्बोधनों में अक्सर यह कहते है कि सोनीपत और रोहतक जिला तो मेरा गढ है लेकिन इस गढ को खरखौदा में मैने नेस्तनाबूद कर दिया और हरियाणा के इतिहास में खरखौदा में पहली बार कमल खिलाने का काम किया है।  विधायक खरखौदा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी की सरकार सारे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। 
 यही वजह है कि हरियाणा बनने के पश्चात् भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार लगातार सरकार बनाने में सफल रही है।  विधायक ने आगे कहा कि देश के लोग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे है। 
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद अशोक ढालिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग की 17 सीटे आरक्षित है।  इनमें से 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह से जीत कर आये है जिनमें से 2 विधायकों को नायब सिंह सैनी सरकार ने मन्त्री पद दिया है जोकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए गर्व व गौरव की बात है।  
ढालिया ने आगे कहा कि पहले की सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार होते थे लेकिन अब वह अतीत का पन्ना बन चुके है। वर्तमान में अनुसूचित जाति के लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे है।  
इस अवसर पर मण्डल महामन्त्री मुकेश कटारिया ने कहा कि विधायक पवन खरखौदा के हांसी आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और अब कार्यकर्ता दुगने जोश से पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे एवं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी के द्वारा किये गये कार्यो को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।  
इस अवसर पर रविन्द्र सोनी, कृष्ण सैनी, पूर्ण सैनी, विनोद सपड़ा, मनजीत जाखड, गुरमीत सिंह, रविन्द्र सैनी, राजकुमार यादव, अशोक सैनी, रविन्द्र खीरबाट, पवन शर्मा, मुकेश जडेजा, बाबा सैनी, अनोखे लाल, राजेश वर्मा, सुरेन्द्र सोनी, सुशील गोयल, मनोज सैनी, सुखबीर दलाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।