अधिवक्ता परिषद हांसी द्वारा हरियाली तीज उत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन

हांसी:– अधिवक्ता परिषद, हांसी द्वारा आज हांसी जिला बार के महिला कॉमन रूम मे हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक तीज गीत, नृत्य, मेहंदी, टैटू एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर मिस नवनूर कौर, सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) हांसी की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही और उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन महिला अधिवक्ताओं के व्यस्त पेशेवर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर भारती सैनी, दिव्या ठाकुर, बलजीत कौर, अनिता भुभक, पिंकी जांगड़ा, सीमा रानी, रचना बत्रा, आशा सिहाग, रेणु मालिक, नेहा सैनी, भतरी मालिक, अनिता जांगड़ा, पूनम दुहन, प्रीति रानी, ज्योति भ्याना, मिनाक्षी शर्मा, महिला अधिवक्तागण की गरमीमय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन जलपान व सामूहिक धन्यवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे हुआ।