हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने नवनियुक्त एडीसी ईशान जसवाल का किया स्वागत
हरोली/ऊना, 16 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (HBIA) के प्रतिनिधिमंडल ने ऊना के नव-नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) श्री ईशान जसवाल, IAS से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से श्री जसवाल का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिले के औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री ईशान जसवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन और उद्योग जगत के बीच सहयोग और अधिक मजबूत होगा, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
श्री ईशान जसवाल ने भी एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों से जुड़े मुद्दों के समाधान और विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
