हांसी विकास रैली नए आयाम स्थापित करेगी ढालिया
हांसी:- भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक ढालिया के नेतृत्व में आज अमर मार्किट, मोची मोहल्ला, बस स्टैण्ड रोड, एवं गैस एजेन्सी रोड पर डोर टू डोर जन अभियान चलाया गया तथा 16 दिसम्बर वार मंगलवार की ‘‘हांसी विकास रैली‘‘ में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
ढालिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी इस रैली के मुख्य वक्ता होंगे एवं रैली के आयोजक हांसी के लोकप्रिय विधायक विनोद भ्याणा होंगे। डोर टू डोर रैली के लिए, अभियान चलाते हुए भाजपा नेता अशोक ढालिया ने कहा कि 16 दिसम्बर की रैली में हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री हांसी हल्के की जनता को सौगात का पिटारा देंगे।
ढालिया ने कहा कि रैली के माध्यम से मुख्यमन्त्री द्वारा दी गई सौगातों का हांसी की जनता हजारों की संख्या में पहुंच कर अपने लोकप्रिय नेताओं का आभार प्रकट करेगी।
पार्षद ढालिया ने आगे कहा कि रैली को लेकर उनके क्षेत्र में अति उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विश्वास दिलाया कि हम सैकड़ो की संख्या में रैली में पहुंच कर भाजपा की सरकार में अपना विश्वास व्यक्त करेंगे क्योंकि नायब सरकार बिना भेदभाव के सभी 90 हल्कों में समान विकास करवा रही है।
इस अवसर पर पार्षद अशोक ढालिया के साथ प्रधान ज्ञानी डाबी, राजू चायल, कमल निर्बाण, माडू ढालिया, कालू डाबी, पन्ना लाल ढालिया, तारा चन्द भिवाल, बाबू लाल चैहान, मुखराम फलवारिया, गोवर्धन डाबी, प्रकाश सुकरिया, शिव भगवान, कुन्दन चायल आदि उपस्थित रहे।
