हांसी बना मिनी खाटू धाम
हांसी:–हांसी के श्याम भक्तों द्वारा दूसरी बार डाक निशान खाटू धाम से मात्र 18 घंटों में हांसी में श्री श्याम प्रभु के धाम में चढ़ाया गया। आज प्रात: 9 बजे श्याम भक्तों ने हांसी श्री खाटू धाम में श्याम बाबा को डाक निशान अर्पित किया।
श्याम बाबा के जयकारों के बीच श्याम भक्तों के उत्साह ने मंदिर के माहौल को मिनी खाटू धाम बना दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को ही बनता था।पिछले वर्ष भी श्याम भक्तों ने खाटू धाम से हांसी में पहला डाक निशान चढ़ाया था। इस बार यह दूसरा मौका था।
श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल की अध्यक्षता में समस्त श्रद्धालुओं ने श्याम भक्तों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विनय जैन, पप्पू खरडिय़ा, लक्ष्मीकांत गर्ग, विशाल, सौरभ, विनोद, मुकंद, बल्लू, कृष्ण सहित काफी संख्या में श्रद्धालु माहिलाएं भी मौजूद रही।
