ज्ञानदीप मंच शांति और सौहार्द को समर्पित मासिक साहित्यिक कार्यक्रम

पटियाला- ज्ञानदीप साहित्य साधना मंच (रजि.) पटियाला द्वारा भाषा विभाग, पटियाला के सेमिनार हॉल में मासिक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ते हुए युद्ध की कुप्रथा को नकारते हुए सम्पूर्ण विश्व समुदाय के लिए शांति एवं अमन की प्रार्थना की। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. आनंद ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, यह सदैव विनाश ही लाता है। उनके साथ अध्यक्ष मंडल में शामिल गुरदर्शन सिंह गुसिल, कुलवंत सिंह नारीके, गुरचरण सिंह चन्न पटियालवी, सुखमिंदर सेखों, निर्मला गर्ग और बलविंदर भट्टी ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंच का संचालन करते हुए दर्शन सिंह दर्श पसियाना ने कवियों को अपनी रचनाएं पढ़ने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें कुलवंत सिंह सैदोके, गुरचरण सिंह चन्न पटियालवी, स्नेह दीप नूर, गुरचरण पबराली, हरजीत कौर और इंद्रपाल सिंह ने शांति का संदेश देती सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं।
शेष काव्य सत्र में उपस्थित अन्य कवियों में संत सिंह सोहल, बचन सिंह गुर्म, बलबीर सिंह दिलदार, तजिंदर अंजना, नवदीप मुंडी, अंग्रेज विर्क, कुलदीप जोधपुरी, हरीश पटियालवी, चरण पुआधी, कृष्ण धीमान, कुलदीप कौर धंजू, मंगत खान, कुलजीत कौर जीत, मनप्रीत कौर काहलों, अनीता पटियालवी, राम सिंह बंग, प्रोफेसर बलवंत सिंह बल्ली, जगतार निमाना, हरप्रीत सिंह, जसविंदर कौर,  किरपाल मूनक, मेजर सिंह, धन्ना सिंह सियोना, करनप्रीत सिंह के अलावा जसवंत सिंह कौली, राजेश्वर कुमार और राजेश कोटिया शामिल थे। फोटोग्राफी का कार्य जोगा सिंह धनौला और गुरमेल सिंह एसडीओ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।