पीएलजिंदल कॉन्वेंट स्कूल में गुरू जी शुकराना सत्संग का आयोजन।

रतिया, 9 मार्च:- पी.एल. जिंदल कॉन्वेंट स्कूल रतिया में स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना व इलाके की सुख समृद्धि हेतु  आज सुबह ' गुरू जी शुकराना 'सत्संग का आयोजन हुआ जिसका संचालन  राजेंद्र सरदाना व सुषमा सरदाना द्वारा किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधकीय कमेटी, स्कूल प्रिंसिपल, सभी स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सारी संगत भी उपस्थित हुई। 
सत्संग के दौरान सारी संगत द्वारा सत्संग का आनंद प्राप्त किया गया। स्कूल निदेशक तरसेम जिंदल जी द्वारा गुरू जी से जुङे कुछ अनुभव भी सांझे किए गए कि किस तरह वे इन से प्रभावित होकर इन से जुङे। 
स्कूल निदेशक तरसेम जिंदल, मोहन जैन व प्रिंसिपल मोना तनेजा के साथ-साथ रतिया व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन गर्ग, शैलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश जिंदल व काली माता मंदिर के प्रधान शाम लाल बंसल भी उपस्थित रहे। सत्संग समापन व आरती के बाद प्रसाद वितरण व चाय लंगर का भी आयोजन किया गया।