गुरसेवा कॉलेज का बीसीए तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा
गढ़शंकर, 25 मार्च- गुरसेवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पणम का बीसीए तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा में लखबीर कौर पुत्री सुखदेव सिंह ने 8.83 एसजीपीए, रवनीत कौर पुत्री दिलबाग सिंह ने 8.65 एसजीपीए तथा स्वाति पुत्री राज कुमार ने 8.30 एसजीपीए प्राप्त कर कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने अव्वल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा स्टाफ को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
