गांव हड़ोली में गुरमत एवं दस्तार सिखलाई कैंप का हुआ समापन

रतिया, 26 जून:-  बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में गुरमत एवं दस्तार सिखलाई से जोड़ने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा गुरूद्वारा दुखनिवारण साहिब हड़ोली में 7 दिवसीय गुरमत एवं दस्तार सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गांव के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कैंप में प्रचारक कुलदीप सिंह ने बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास, दस्तार संबंधी जानकारी दी गई। 
कैंप का आज गुरुद्वारा साहिब में समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, मैनेजर राजिंद्र सिंह, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह, अजैब सिंह मंडेर, हैप्पी सिंह सेठी सहित शामिल हुए। 
कैंप के समापन समारोह मौके बच्चों द्वारा पिछले एक सप्ताह में प्राप्त की गई शिक्षाओं के बारे बताते हुए सिख इतिहास एवं दस्तार के बारे जानकारी दी गई व इसके पश्चात  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों का प्रमाण पत्र, मैडल एवं दस्तार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बाबा बंदा सिंह बहादुर गत्तका पार्टी के अजैब सिंह द्वारा बच्चों को कापियां एवं सामग्री देकर सम्मान किया गया। 
इस मौके पर तेजपाल सिंह, बलवीर सिंह खालसा, भोला सिंह मान, कृष्ण सिंह, गुरलाभ सिंह, बलवीर सिंह, शाम सिंह, तरणजीत सिंह सहित गुरद्वारा दुखनिवारण साहिब के कमेटी सदस्य मौजूद रहे।