गुरुद्वारा टाहली साहिब पा: 6वीं गोंदपुर के कीर्तन दरबार का पोस्टर जारी
होशियारपुर: हर साल की तरह बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी गोंदपुर एनआरआई और शहर निवासियों के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित महान कीर्तन दरबार की घोषणा जत्थेदार बाबा नागर सिंह जी मिशाल शहीदां तरनादल टूटोमजारा और जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने जारी की।
शनिवार 7 दिसंबर को शाम 6 बजे से रात्रि 11-30 बजे तक कीर्तन दरबार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा कुलदीप सिंह जी खेड़ा, बाबा विनोद सिंह संघा जी, इंद्रजीत सिंह गोंदपुर, धर्म सिंह खालसा स्वामी जी, लक्खा सिंह पालदी, तरलोचन सिंह स्करूली, अमरजीत सिंह, राजा जंगलीवाल, हरि सिंह जी, सुखराज सिंह, मनराज सिंह, तरनवीर सिंह, जसकरण सिंह कनाडा, कमलजीत सिंह, हनी सिंह, जसकरण सिंह गिल, अविजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरमन बैंस, लखविन्दर सिंह उपस्थित थे।
कीर्तन दरबार में भाई जोगिंदर सिंह रियाड़, भाई गुलाब सिंह जी, ढाडी मिल्खा सिंह मौजी, भाई गुरजिंदर सिंह जी कथावाचक गु शहीदां माहिलपुर भाई गुरनेक सिंह जी कथा कीर्तन और ढाडी वारां के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
