गुजरात यात्रा: पीएम मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया

गांधीनगर, 27 मई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गांधीनगर में मेगा रोड शो किया। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान यह चौथा रोड शो था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के सैन्य अभियान के बाद श्री मोदी का अपने पैतृक राज्य का यह पहला दौरा है।
रोड शो गांधीनगर में राजभवन से शुरू हुआ और महात्मा मंदिर पर समाप्त होगा। इस अवसर पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और तिरंगा लहराते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में रोड शो किए थे।