गगरेट में डॉ बीआर अंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय का भव्य उद्घाटन
संतोषगढ़/ऊना, 29 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन रविवार को गगरेट के दौलतपुर रोड पर बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यालय गगरेट सरकारी अस्पताल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया है।
कार्यालय का शुभारंभ श्री शादीलाल हीरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा दास हीरा, प्रदेश महासचिव गुरमेल सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला ऊना अध्यक्ष एडवोकेट नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिचंद संधू, नरेश भाटिया, बलविंदर सिंह, अंकुश हीरा और दिलबाग सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस दौरान 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली आगामी परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा गगरेट ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नवगठित टीम से क्षेत्र में सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने फाउंडेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया।
