भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा भव्य हवन यज्ञ का आयोजन
करनाल, 19 अप्रैल:- भारत विकास परिषद, कृष्ण शाखा द्वारा पावन अवसर परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में सेक्टर-6 कम्युनिटी सेंटर में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाखा की नव-निर्वाचित टीम—सत्र 2026-27 की अध्यक्षा सोनिया मेहता, सचिव सुमन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रजनी पुरी तथा महिला सहभागिता प्रमुख सोनिया हंस—एवं सभी शाखा सदस्यों के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शाखा के लगभग 20 दंपतियों ने श्रद्धापूर्वक हवन यज्ञ में भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संकल्प भंडारी एवं मेघा भंडारी का विशेष आगमन रहा। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। इस सफल आयोजन में शाखा की पूरी टीम एवं सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
