सरकार पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें तुरंत घटाए शीशपाल जंधेड़ी

अंबाला, 1 जून:- इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) जिला अंबाला के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इनेलो के प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह रोलान की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त अंबाला को प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र के माध्यम से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने मांग की है कि सरकार कमरतोड़ महंगाई को कम करने और आम आदमी को कुछ राहत प्रदान करने के लिए तुरंत जरूरी और प्रभावी कदम उठाए।
 इनेलो ने मांग की है कि सरकार डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और बिटुमेन की कीमतें तुरंत घटाए, पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी और वैट में कटौती करे; जरूरी वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और किसानों व आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं।
इनेलो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इनेलो जिला कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, बलविंदर सिंह लंडा, तेजपाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, अमनदीप केसरी, ब्लॉक अध्यक्ष चरणजीत सिंह मौहरी, जंगवीर राणा, लकी नगोली, अंकुर शर्मा, इनेलो नेता शशि केसरी, भूप सिंह गुर्जर, हनी शर्मा, मल सिंह बलाना, छिंदर सिंह बलाना, जगवीर सिंह बलाना, जगदीश बुड्ढाखेड़ा, इकबाल रछेड़ी, विजयंत शेरगिल, संपत सिंह, मान सिंह खैहरा, समर कंगनवाल, दर्शन जंधेड़ी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।