राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां का शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम
हरोली/ऊना, 5 मई (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नंगल कलां का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इस परीक्षा में बंदना कुमारी ने 93.3% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हरमन ने 90.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशबू कुमारी ने 90% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता, एसएमसी प्रधान नरेंद्र सिंह के साथ-साथ स्टाफ सदस्य—रणजीत सिंह, मोनिका जैन, अरुण पाठक, साधना कुमारी, रजनी शर्मा, शिवानी, गगन कौडल, मनोज कुमारी, अभिलाषा, आशा, जसवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, जोगिंदर पाल, अनवर खान, हरजीत, सीमा एवं पूजा उपस्थित रहे।
