नियमित योगाभ्यास से असाध्य रोगों से मुक्ति – एस.डी.एम. दमनदीप कौर
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 24 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के लोगों को सेहत के साथ-साथ अन्य जीवन संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई सीएम योगशाला के तहत आयोजित किए जा रहे योग सत्रों में भाग लेकर लोग स्वस्थ जीवन का आनंद ले रहे हैं। मोहाली की एसडीएम दमनदीप कौर ने बताया कि ट्रेनर रिशव मोहाली द्वारा सेक्टर 71, 77, 78, 88 व फेज-1 में प्रतिदिन 6 योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें 150 से अधिक शहरवासी भाग लेकर अपनी जीवनशैली में सुधार ला रहे हैं।
एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर ने बताया कि पहली क्लास ट्रेनर रशीव द्वारा सेक्टर 78, मोहाली (पार्क नंबर 17) में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक, दूसरी क्लास हीरो होम्स सोसायटी, सेक्टर-88 में सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक, तीसरी क्लास हेमकुंट स्कूल, सेक्टर-71 में सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक, चौथी क्लास सेक्टर 77, नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन में सुबह 9.35 से 10.35 बजे तक और पांचवीं क्लास फेज-1 पैरागॉन पार्क (पार्क-2) मोहाली में दोपहर 3.45 से 4.45 बजे तक और छठी क्लास सेक्टर, 71 (पार्क नंबर 33), मोहाली में शाम 5.00 से 6.00 बजे तक लगाई जाती है।
उन्होंने कहा कि योग सत्रों के दौरान कुछ लोग ऐसे भी हैं जो निरंतर योग कक्षाएं चला रहे हैं और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया है। कई प्रतिभागियों का कहना है कि अब उन्हें लगता है कि योग अभ्यास के बिना जीवन अधूरा है। योग के दैनिक अभ्यास से प्रतिभागियों ने दीर्घकालिक बीमारियों को खत्म करने में सफलता प्राप्त की है।
योग ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि योग साधक बनने के लिए मन को केवल एक बार ध्यान में लाना होता है। और इसके बाद, शरीर पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभावों के बाद योग को छोड़ना असंभव हो जाता है। जिले में आयोजित की जा रही योग कक्षाओं का हिस्सा बनने के लिए टोल फ्री नंबर 7669400500 पर कॉल करके या www.cmdiyogshala.punjab.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा, कोई भी समूह निशुल्क योग प्रशिक्षक की सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपरोक्त फोन नंबर और वेबसाइट पर संपर्क करके पंजीकरण करा सकता है। निःशुल्क प्रशिक्षक सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी नए समूह में कम से कम 25 सदस्य होने चाहिए।
