एक बार फिर सफलता का सिक्सर लगा गया जेनेसिस
करनाल,17 जुलाई:- नीट-यूजी 2026 के घोषित परिणामों में जेनेसिस क्लासेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष 70 से अधिक विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 175 से अधिक छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के प्रबल दावेदार बने हैं। संस्थान की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।
परिणाम घोषित होने के बाद जेनेसिस परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों का फूल-मालाओं, पगड़ियों और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कई अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों की सफलता की खुशी साफ दिखाई दी। एक अभिभावक ने भावुक होकर कहा, "आज हमारी वर्षों की मेहनत रंग लाई है। अब हमारी बेटी डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।"
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट सीरीज़, अनुशासित अध्ययन और संस्थान द्वारा दिए गए व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि Genesis का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
चेतन्य कुमार ने 691 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों तथा जेनेसिस की नियमित टेस्ट सीरीज़ को दिया। उनका कहना है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई।
पनव सुखीजा ने 690 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, मजबूत अवधारणाएं और नियमित अभ्यास उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान की व्यक्तिगत काउंसलिंग और टेस्ट विश्लेषण ने उनकी तैयारी को और बेहतर बनाया।
पारस सरोहा ने 685 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और सकारात्मक माहौल ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। उनका लक्ष्य प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस कर देश की सेवा करना है।
रीतिक राज ने भी 685 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी शिक्षकों ने उनका मनोबल बनाए रखा। नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और सही रणनीति के कारण वह यह मुकाम हासिल कर सके।
जेनेसिस क्लासेज के प्रबंध निदेशक श्री जितेन्द्र सिंह अहलावत एवं श्री नवनीत काल्हाण ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए प्रत्येक विद्यार्थी की सफलता गर्व का विषय है। यह उपलब्धि पूरी जेनेसिस टीम, समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
हम करनाल एवं आसपास के सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जेनेसिस पर अपना विश्वास बनाए रखा। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।
