28 मई को बकरीद के अवसर पर रहेगा राजपत्रित अवकाश डीसी राहुल नरवाल

हांसी:- उपायुक्त राहुल नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ‘ईद-उल-जुहा (बकरीद)’ के अवसर पर अब 28 मई 2026, गुरुवार को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व यह अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को निर्धारित किया गया था।
उन्होंने बताया कि यह अवकाश हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं में लागू रहेगा। इसके साथ ही 28 मई 2026 को घोषित यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी मान्य होगा।
डीसी राहुल नरवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेशों की जानकारी समय रहते सभी कार्यालयों एवं कर्मचारियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।