मानव सेवा संघ में दिव्यांगजनों को लगाए गए मुफ्त कृत्रिम अंग
करनाल, 27 नवंबर: मानव सेवा संघ करनाल के पवित्र प्रांगण में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सौजन्य से दिव्यांग बंधुओं को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाए गए। जिन दिव्यांगों के अंगों का नाप 16 नवंबर को आयोजित शिविर में लिया गया था। उन सभी को आज कृत्रिम अंग लगाए गए।
इस अवसर पर स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने सभी चिकित्सकों एवं मरीजों को अपना आशीर्वाद दिया, साथ में उपस्थित रहे एडवोकेट डा. भगत राम खण्डवाल, शुभकरण शर्मा, डॉ. मोहित वर्मा, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, डा. सतीश पराशर , अशोक दुआ, सुरेश मदान, अशोक धवन, विनोद कुमार, सोमपाल एवं नारायण सेवा संस्थान की टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर एडवोकेट डा. भगत राम खण्डवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की कैथल शाखा द्वारा कैथल में तीन माह का बेसिक कम्प्यूटर कोर्स भी बच्चों के लिए निशुल्क करवाया जा रहा है।
जहां पर निशुल्क रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की शाखा कैथल में, करनाल मानव सेवा संघ में डॉ. भगत राम खण्डवाल से या संचालक डा. सतीश पराशर से सम्पर्क कर लाभ उठा सकते है।
