मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा पूबोवाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
हरोली/ऊना (राजवीर चोपड़ा):- मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, जिसे स्थानीय स्तर पर अस्पताल के रूप में जाना जाता है, प्रयास संस्था द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज टीम हरोली द्वारा गांव पूबोवाल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के दौरान लगभग 70 लोगों (OPD) की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 35 लोगों के टेस्ट भी किए गए। टीम द्वारा ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर ही निःशुल्क जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
जांच के दौरान विभिन्न बीमारियों के मरीज सामने आए, जिनमें:
* डायबिटीज के 09 मरीज
* हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के 11मरीज
* जोड़ों के दर्द के 25 मरीज शामिल रहे
इस शिविर को सफल बनाने में आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मदद से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकीं।
टीम हरोली के सदस्य:
डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष, निहाल सिंह
प्रयास संस्था की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम साबित हो रही है।
