तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में आंखों का निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

हरोली/ऊना, 13 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राजन आई केयर हॉस्पिटल द्वारा आंखों का निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप के दौरान 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
कैंप में 150 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए, जबकि 270 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं। इसके अलावा 30 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है।
इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी ने बताया कि यह कैंप गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष अलग-अलग अस्पतालों द्वारा इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगतों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह जी द्वारा डॉक्टरों की टीम का विशेष सम्मान भी किया गया।