गुरुद्वारा अंगीठा साहिब नथवान में निःशुल्क डाईट प्लान सिस्टम 17 अगस्त से
रतिया, 16 अगस्त:- गुरुद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब अंगीठा साहिब नथवान में जहां मन की शुद्धि के लिए समय समय नाम सिमरन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, वहीं शारीरिक बिमारियों एवं रोगों से बचाव के लिए प्राकृतिक डाईट का निःशुल्क कार्यक्रम 17 अगस्त से आरंभ किया जा रहा है। इस डाइट प्लान बारे जानकारी देते हुए गुरद्वारा साहिब के सेवादारों ने बताया गुरुद्वारा साहिब में नाम सिमरन समारोह के साथ पहले भी डाइट प्लान के जरिए प्राकृतिक रूप से फल व सब्जियों द्वारा रोगों एवं बिमारियों से बचाव संबंधी काफी लोग फायदा उठा चुके हैं।
और अब फिर से एक सप्ताह के लिए 17 से 23 अगस्त तक सुबह 9 से 6 बजे तक निःशुल्क डाईट प्लान शुरू किया जा रहा है। जो कि सुबह से शाम तक चलेगा और इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक अपना नाम दिए गए संपर्क नंबर 9416165146, 8307534024 पर रजिस्ट्रेशन करवा कर फायदा उठा सकते हैं। ताकि उसी प्रकार से प्रबंध किया जा सके।
