पूर्व सांसद सुरेश चंदेल नें टाहलीवाल में किया स्वछता अभियान व पौधरोपण
हरोली/ऊना, 21 जून (राजवीर चोपड़ा):- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान व विश्व पर्यावरण बृक्षरोपण कार्यक्रम के मौके पर टाहलीवाल बाजार में पूर्व सांसद व भाजपा नेता सुरेश चंदेल नें स्वंय झाड़ू लगाकर बस स्टैंड सहित बाजार में कई दुकानों के आगे साफ सफाई की व कूड़ा कर्कट इकठा भी किया।
इसके उपरांत उन्होंने वार्ड 7 में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया व उन्होंने कहा की भाजपा नें केंद्रीय स्तर पर यह निर्धारित किया हैं की हर विधानसभा में स्वच्छता के कार्यक्रम हों। जिसमे नेताओं सहित कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में भाग लें व जन जागरण हेतु स्वछता को करें ताकि बाकी लोग भी प्रभावित होकर उस अभियान को आगे बढ़ाए।
उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम पर पौधरोपण किया व कहा की पार्टी द्वारा निर्धारित इस कार्यक्रम में एक पेड़ जो आपने बजुर्गो के नाम से लगेगा उसकी सुरक्षा व उसका पोषण सभी तरह का पौधरोपण करने वाला करेगा। जिससे पर्यावरण भी साफ सुथरा होगा व इससे समाज में अधिक से अधिक लोग पौधे लगाएंगे जिससे यहां हरियाली होंगी वही पर्यावरण में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर हरोली भाजपा नेता प्रो राम कुमार भी उनके साथ रहें। उन्होंने नें भी टाहलीवाल बस स्टैंड से लेकर बाजार तक स्वछता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की व एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर अशोक छेत्रा, अनीता जसवाल, देसराज राणा, बलवंत ठाकुर, अर्जुन सिंह, पार्षद अनु देवी, पार्षद राज कुमार, कमल सैनी, रजत राणा, प्रदीप कुमार, कुलविंदर सिंह, अशोक कुमार, सतीश शर्मा, लखबीर लक्खी, पवन बीटन, गोविन्द राजपूत, हरबान्स सैनी, हरि सिंह, भूपिंदर सिंह मल्लु, सोरव, जसवंत सिंह, सतीश कुमार, अरुण कुमार, विशु पाठक, राजीव कुमार, मोहन लाल, सचिन, कुलदीप सिंह, रोहित, शकुंतला कँवर, शालू ठाकुर, कश्मीर सिंह, सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
