पहली बार सफलतापूर्वक पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी की गई
पानीपत:- पार्क अस्पताल, पानीपत ने मातृत्व सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सफलतापूर्वक पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी की है।
अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों तथा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा आधुनिक तकनीक एवं उच्च सुरक्षा मानकों के साथ की गई इस प्रक्रिया के दौरान प्रसूता को प्रसव का बिल्कुल भी दर्द अनुभव नहीं हुआ।
मरीज की हाई रिस्क प्रेगनेंसी थी और मरीज को मात्र पांच ग्राम एच बी पर सफल पेनलेस डिलीवरी कराई गई तथा मां व नवजात शिशु दोनों पूर्णतया स्वस्थ हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी एक आधुनिक सुरक्षित एवं प्रभावी प्रक्रिया है तथा जिसमें ऑपरेशन के द्वारा बच्चा पैदा होने की प्रक्रिया को बिल्कुल कम किया जा सकता है। पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से प्रसूता को प्रसव की पीड़ा महसूस नहीं होती और मां को मानसिक एवं शारीरिक रूप से अधिक आराम प्रदान करती है। इस सुविधा के आरंभ होने से पानीपत और आस-पास के गांव व शहरों की महिलाओं को महानगरों जैसी उन्नत एवं आधुनिक मातृत्व सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध है।
