संतोखगढ़ में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित
संतोषगढ़/ऊना, 10 फरवरी (नवीन महे):- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा संतोखगढ़ द्वारा आयोजित तथा नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को नगर परिषद संतोखगढ़ परिसर में किया गया। इस शिविर में लगभग 60 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह माहल ने लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं - किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, फसल बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अटल बीमा योजना - तथा डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने लोगों को किसी भी फ्रॉड कॉल से सावधान रहने और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी उन्होंने बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर असिस्टेंट मैनेजर कुलवंत सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में अनुराधा, सुनीता, पूजा, रेखा, दुर्गा, ममता, रजनी वाला, संतोष, निधि कुमारी, वीनू देवी, पिंकी, अनु, रजनी, उषा देवी आदि ने भाग लिया।
