फ़िल्म निर्माता एक्टर प्रमोद पब्बी को किया सम्मानित
अम्बाला:- न्यू रोटरी क्लब ऑफ़ अम्बाला कैंट के चार्टर प्रधान रोटरियन दलीप मेहता के दफ़्तर में अचानक बधाई देने पहुँचे पंजाबी फ़िल्म ब्लैकिया फेम एवं हाल में रिलीज पंजाबी फ़िल्म सरपंच के एक्टर प्रमोद पब्बी को रोटरी चिह्न देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि श्री पब्बी की फ़िल्म गली नंबर 5 को जागरण फ़िल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है जिसमे योगाचार्य अरविंद सूरी की भी विशेष भूमिका है। इससे पूर्व श्री पब्बी द्वारा निर्मित सुप्रसिद्ध हिंदी कहानियों की पंजाबी भाषा में नाट्य प्रस्तुति दूरदर्शन जालन्धर द्वारा प्रसारित की जा चुकी हैं।
इस अवसर पर वित्तसचिव रोटेरियन अनिल तनेजा ,पुनीत कालड़ा, मानव कालड़ा, बलराम तिवाड़ी, संदीप वर्मा, संजीव कुमार हाजिर रहे।इनके अलावा पूर्व प्रधान डॉ रतन सिंह ढिल्लों, जोगिंदर सिंह व प्रो.गुरदेव सिंह देव भी मौजूद रहे ।
