माहिलपुर क्षेत्र में पिछले दो दिन से घट रही विभिन्न घटनाओं को लेकर लोगों में भय।
होशियारपुर:- पिछले दो दिनों से माहिलपुर और कोट फतूही क्षेत्र में घट रही चोरी,गोली चलने आदि की घटनाओं को लेकर आम लोगों में भय का माहुल बना हुआ है लोगों अपने घरों से से निकलने के लिए भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रहे बीते कल माहिलपुर के शहीदा रोड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान पर बाद दुपहर करीब 3:30 बजे गोली चलने को घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत पाई जा रही है और इसी तरह बीती शाम कस्बा कोट फतूही के राणा बेकर दुकान से गांव पचनंगल निवासी का अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।
इसी रात सी सी टी वी फुटेज मुताबिक कस्बा कोट फतूही के श्री कृष्ण ज्वेलर्स में रात्रि 1 बजे से 2 बजे के बीच लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए गए। दुकान मालिक अनमोल कुमार मुताबिक बह फगवाड़ा रहते है और रोजाना फगवाड़ा से कोट फतूही अपनी दुकान पर आते है। उन्होंने अपने दुकान की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवा रखे है जो उनके फोन से भी अटैच है।
उन्हें प्रातः करीब 5:15 बजे किसी सफाई वाले का फोन गया जिस पर उसने कहा के आपकी दुकान का शटर टूटा है। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल द्वारा दुकान के कैमरे चैक किए और दुकान के हालत को देखते हुए तुरंत अपने पड़ोसी दुकानदारों को फोन पर इस घटना के बारे में सूचित किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सूचना मिलते ही जांच के लिए चौकी प्रभारी ए एस आई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंच गई और घटना की जांच के लिए वीडियो को खंगालना शुरू कर दिया। दुकान मालिक मुताबिक बह अभी समान चैक कर रहे है। चैक करने के बाद हो नुकसान मालूम हो सकेगा और दूसरी ओर जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा के बह गहराई से जांच कर रहे है। सी सी टी वी फुटेज मुताबिक जो भी तथ्य सामने आयेगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह माहिलपुर के प्रमुख मोबाइल रिपेयर सेंटर बिंद्रा मोबाइल पर पिछले करीब 22 वर्षों से काम कर रहे लखविंदर सिंह पुत्र आत्मा राम निवासी नंगल खुर्द का प्लैटिना मोटोसाइकेल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। लखविंदर मुताबिक बह सुबह जब अपना प्लैटिना मोटरसाइकिल नंबर पीवी 36जी1693 अपनी दुकान पर खड़ा करके दुकान अंदर गया और करीब आधे घंटे के अंदर ही अज्ञात चोर उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जब के उसकी फोटो सी सी टी वी फुटेज में आ गई है। इस चोरी की घटना की सूचना पुलिस थाना माहिलपुर में दे दी गई है। पुलिस अधिकारी मुताबिक इस घटना की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है के क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं के कारण लोगों में काफी दहशत पाई जा रही है। जब के पुलिस द्वारा आम लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है के इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपी जल्द ही पुलिस ग्रिफत में होंगे।
यहां इस तरह की घटनाओं से लोग परेशान और भय में है। बही पिछले दिनों से चल रही रसोई गैस और पैट्रोल की क़िल्लत को लेकर भी परेशानी झेल रहे है। अभी अवाम इस तरह की घटनाओं और हालातों को देखते हुए अपने और अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए काफी चिंता में है।
