फतेहाबाद डीसी डॉ विवेक भारती ने बुधवार को कुलां उप तहसील का किया निरीक्षण
रतिया, 11मार्च"- जिला फतेहाबाद के जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को कुलां उप तहसील का किया निरीक्षण। इस निरिक्षण के दौरान उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क व राजस्व कोर्ट का लिया जायजा। डीसी ने ई-दिशा केंद्र के सुधार के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इस अवसर पर उन्होंने पेंडिंग म्यूटेशन, इंतकाल और गिरदावरी को बिना देरी ऑनलाइन करने के दिए आदेश।
इस मौके पर डीसी ने कहा –राजस्व कार्यों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उप तहसील परिसर में शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, नायब तहसीलदार राशवेन्द्र व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार रहे मौजूद।
