समाज सेवा की मिसाल जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर भेंट

गढ़शंकर:- पिछले कई वर्षों से समाजसेवी संस्था राजू वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड पंजाब लगातार जरूरतमंद दिव्यांग लोगों की सेवा कर रही है। इसी क्रम में आज हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और जिनकी एक टांग कटी हुई है, को व्हीलचेयर भेंट की गई।
इस अवसर पर डॉ. अमरजीत राजू का धन्यवाद करते हुए हैपी साधोवाल ने कहा कि राजू जी हमेशा दिव्यांग लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। रॉकी मौला ने बताया कि इस संस्था द्वारा पहले भी हजारों व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल जरूरतमंद लोगों को दी जा चुकी हैं।
इस मौके पर शिंदा जी गोलियां वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। अन्य उपस्थित लोगों में प्रीत पारोवाल, जस्सी साधोवाल, नवी पारोवाल तथा हिमाचल प्रदेश से आए परिवार के सदस्य शामिल थे।