जिला फतेहाबाद में पर्यावरण संरक्षण समारोह का आयोजन
फतेहाबाद, 31 जुलाई:- राजकीय उच्च विद्यालय, भोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर मुख्यातिथि नलवा विधायक रणधीर पनिहार का पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ा राम व उपायुक्त महोदय डॉ. विवेक भारती के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्षा सुमन सुभाष खिचड़ , प्रतिनिधि सुभाष खिचड़ , मंडल अध्यक्ष संदीप भोड़िया खेड़ा , राधा कृष्ण नारंग , सविता टुटेजा , सरपंच अनिल कुमार , प्रशासनिक अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हरियाणा के संकल्प को साकार करने हेतु पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला भी हैं।
"एक पेड़ – एक संकल्प" के साथ पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाएं और हरियाली से समृद्ध भविष्य का निर्माण करें।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई सहित अधिकारी मौजूद थे |
