बिजली शिकायतों की सुनवाई 23 को
करनाल, 21 अक्तूबर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के कॉन्फ्रेंस हाल में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के उद्देश्य से संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी।
शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।
