हरोली की पंचायतों में चुनाव परिणाम घोषित कई सीटों पर कांटे की टक्कर
हरोली/ऊना, 27 मई (राजवीर चोपड़ा):- उपमंडल हरोली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। कई पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की।
ग्राम पंचायत समनाल में प्रधान पद पर दर्शना देवी 43 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 379 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रोमिला देवी को 336 वोट मिले। वहीं, उपप्रधान पद पर उजागर सिंह ने 5 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 280 तथा तारा चंद को 275 मत प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत कांगड़ में विनोद कुमार ने प्रधान पद पर 242 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 894 मत मिले, जबकि रजनी शर्मा को 612 वोट प्राप्त हुए।
बीटन पंचायत में प्रधान पद के लिए योगराज ने 118 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 941 मत मिले, जबकि ओम प्रकाश को 823 वोट प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर हरिओम 160 मतों से विजयी रहे। उन्हें 963 तथा राकेश कुमार को 803 मत मिले।
ग्राम पंचायत कुंगड़त में प्रधान पद पर सरोज कुमारी 209 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 360 और उनकी प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमारी को 151 वोट मिले। उपप्रधान पद पर करपाल सिंह ने 54 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 285 जबकि प्रवीण रानी को 231 मत प्राप्त हुए।
ललड़ी पंचायत में प्रधान पद पर अंजना वाला ने बेहद करीबी मुकाबले में 5 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 654 और सुखविंद्र देवी को 649 वोट मिले। उपप्रधान पद पर रघुवीर सिंह ने 257 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 884 तथा राकेश चंद्र जोशी को 627 मत प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्लां में सतीश कुमार 224 मतों से प्रधान चुने गए। उन्हें 775 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 551 मत मिले। उपप्रधान पद पर गोपाल कृष्ण 18 मतों से विजयी रहे। उन्हें 673 तथा अमन कुमार को 655 वोट मिले।
हीरां नगर पंचायत में कश्मीर कौर 56 मतों से प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्हें 377 और भोली देवी को 321 मत प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर दीपक कुमार ने 94 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 357 तथा अरुण कुमार को 263 वोट मिले।
ईसपुर पंचायत में हरि नारायण 121 मतों से प्रधान चुने गए। उन्हें 575 जबकि सरवण कुमार को 454 वोट मिले। उपप्रधान पद पर पवन कुमार 165 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्हें 641 तथा सोबियत अली को 476 मत प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत हीरां में जसविंदर कौर ने प्रधान पद पर 154 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 610 और राजिंद्र कौर को 456 वोट मिले। उपप्रधान पद पर सतकरतार सिंह 343 मतों से विजयी रहे। उन्हें 559 तथा बग्गा सिंह को 216 मत प्राप्त हुए।
पूबोवाल पंचायत में सुमन लाल ने 573 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 845 और जतिंद्र सिंह को 272 वोट मिले। उपप्रधान पद पर पुष्पिंदर कुमार 87 मतों से विजयी रहे। उन्हें 530 तथा बलवीर सिंह को 443 वोट प्राप्त हुए।
बढ़ेड़ा पंचायत में अनिल कुमार ने 588 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 1395 और विक्रमजीत सिंह को 807 मत मिले। उपप्रधान पद पर रविंद्र कुमार 184 मतों से विजयी रहे। उन्हें 820 तथा धर्मपाल को 636 वोट मिले।
सलोह पंचायत में राजन कुमार 238 मतों से प्रधान निर्वाचित हुए। उन्हें 1029 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 791 वोट मिले। उपप्रधान पद पर कर्ण सिंह ने 509 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 913 जबकि विनय कुमार को 404 मत प्राप्त हुए।
पंजावर पंचायत में रणजीत राणा ने 125 मतों से प्रधान पद का चुनाव जीता। उन्हें 943 तथा जगजीत सिंह को 818 वोट मिले। उपप्रधान पद पर बृज पाल 67 मतों से विजयी रहे। उन्हें 830 और प्रदीप सिंह को 763 मत प्राप्त हुए।
पंडोगा पंचायत में अमिता कुमारी 300 मतों से प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्हें 807 तथा अनीता कुमारी को 507 वोट मिले। उपप्रधान पद पर महेश डोगरा और नूरदीन को बराबर 479-479 मत मिले, जिसके बाद पर्ची के माध्यम से महेश डोगरा को विजयी घोषित किया गया।
बाथू पंचायत में मीना देवी प्रधान निर्वाचित हुईं। उपप्रधान पद पर प्रदीप सिंह ने 449 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 956 जबकि राहुल राणा को 507 वोट प्राप्त हुए।
कर्मपुर पंचायत में प्रधान पद पर स्नेह लता 33 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 701 जबकि सुमन कुमारी को 668 वोट मिले। उपप्रधान पद पर महेंद्र सिंह ने 161 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 579 तथा गुरवचन सिंह को 418 मत प्राप्त हुए।
