एडुपेस कोचिंग इंस्टिट्यूट ऊना ने रचा इतिहास जेईई मेन2026 में शानदार परिणाम

ऊना, 20 फरवरी:- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी एडुपेस कोचिंग संस्थान ऊना ने एक बार फिर इतिहास रचा है। संस्थान ने जेईई मैन 2026 के जनवरी सत्र में ऐतिहासिक परिणाम दर्ज किया है। शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित करते हुए संस्थान के छात्र ने 99.617 पर्सेंटाइल प्राप्त कर पूरे ऊना जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। जबकि परिणाम में 7 छात्रों ने 90 प्लस पर्सेंटाइल हासिल किए, जिनमें निश्चय ने 99.617 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अब तक का ऊना का सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया। 
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर  अभिनव धीमान ने सभी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को आमंत्रित कर मालाएं पहनाकर, उपहार देकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
 उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों बल्कि पूरे ऊना के लिए गर्व की बात है। बताया कि  2011 में स्थापित एडुपेस कोचिंग इंस्टिट्यूट, जेईई के साथ-साथ नीट एवं एनडीए  की उत्कृष्ट कोचिंग भी प्रदान करता है। 
वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्थान ने क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह ऐतिहासिक परिणाम एक बार फिर एडुपेस की गुणवत्ता, समर्पण और प्रतिबद्धता को सिद्ध करता है।