शिक्षा एक उज्ज्वल और सार्थक भविष्य की अनमोल कुंजी है बजरंग गर्ग
हरियाणा/हिसार:- पीजीएसडी प्राइमरी स्कूल का वार्षिक उत्सव शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण में शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन, आदर और दयालुता को बढ़ावा देता है। हर सुबह की सभा हमें नागरिक के रूप में हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
विद्यालय की परंपरा और बदलाव का अनूठा संगम हमें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। विद्यालय में मिले हर पाठ, हर मित्र और हर स्मृति हमें हमेशा याद दिलाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिक्षा एक उज्ज्वल और सार्थक भविष्य की अनमोल कुंजी है। शिक्षा अज्ञानता के अंधकार को दूर करने वाला प्रकाश होता है जो हमें यह जानने में मदद करता है कि हम कौन हैं और हम आगे जाकर क्या बन सकते हैं।
शिक्षा के माध्यम से हम ना केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं बल्कि अपनी आलोचनात्मक सोच रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमताओं को भी विकसित करते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दिए जाते हैं। स्कूल में फ्री औषद्यालय व जरूरतमंद के लिए तीन समय फ्री खाना, दूध, फल, चाय, ब्रैड, बिस्कुट की सेवा भी 45 सालों से की जा रही है। बजरंग गर्ग ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, संयोजक जगत नारायण, प्रधानाचार्य सतेंद्र गोयल,मुख्य अध्यापिका श्रीमती अनीता गर्ग, श्रीमती अनीता कुमारी, श्रीमती ज्योति रानी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती नीरू बाला, श्रीमती बबीता रानी, श्रीमती ममता रानी आदि अध्यापिका, अभिभावकगण व बच्चें मौजूद थे।
