डीएसजे व सीजेएम ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया निरीक्षण
करनाल, 1 अक्तूबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बुधवार को प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे ज्युविनायलो से बातचीत की और उन्हे प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम डाॅ.इरम हसन ने ज्युविनायलों को मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जानकारी दी। उन्होने ज्युविनायलों को गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती व दशहरा की बधाई दी और क्विज के जरिए उनसे प्रश्नोत्तरी की।
इसके अलावा उन्होंने ज्यूविनायलों को सत्य व अहिंसा की राह पर चलने व अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया।
इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा ने सब डिवीजन, घरौंडा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त सिविल जज घरौंडा (सीनियर डिवीजन) गौरांग शर्मा भी उपस्थित थे।
