डीआरएम ने उकलाना में नवनिर्मित आरपीएफ पोस्ट का किया उद्घाटन
अंबाला, 18 जून: अंबाला रेलवे डिवीजन के प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने उकलाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नवनिर्मित पोस्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
अपने संबोधन में डीआरएम ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस नवनिर्मित आरपीएफ पोस्ट से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
डीआरएम ने कहा कि नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कवरेज बनाने में मदद मिलेगी तथा कर्मचारियों को बेहतर काम का माहौल मिलेगा। इस पोस्ट के निर्माण और उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन के लिए टीम के बेहतरीन काम और समर्पण की सराहना करते हुए डीआरएम विनोद भाटिया ने टीम के लिए 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
अंबाला डिवीजन के सीनियर कमर्शियल मैनेजर जशनजीत सिंह ने कहा कि यह नई आरपीएफ पोस्ट रेलवे सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
