डॉ नेहा धवन द्वारा 51 पौधों का रोपण हर वर्ष निभाती हैं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हांसी:– पर्यावरण संरक्षण एवं हरिभरी धरा पृथ्वी के भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए भाजपा हरियाणा की प्रदेश प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नेहा धवन पिछले 5 दिनों से पौधा रोपण का कार्य हांसी शहर के विभिन्न स्थानों पर कर रही है। डॉ धवन ने बताया कि उन्होंने अतुलनीय धरा संस्था एवं मेपल बी एजुकेशन सोसायटी के तहत *"संकल्प अतुलनीय धरा"* के तहत ये कार्य शुरू किया है। वह हांसी ज़िला के साथ साथ हरियाणा के अन्य जिलों जहां भी उनका अगले 2 महीने प्रवास रहेगा इस संकल्प के तहत पौधा रोपण करेंगी। उन्होंने हांसी में अन्य संस्थाओं को भी अपने साथ लिया जिसमें शहीद उधम सिंह समाज कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक महंत सागर नाथ, शहीद भगत सिंह संगठन, ब्राह्मण सभा एवं रामा सिलाई सेंटर, डीएवी संस्था आदि हैं। यह पौधारोपण गुरुपूर्णिमा, शहीद उधम सिंह शाहिदी दिवस पर भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
डॉ. नेहा धवन ने बताया कि वह हर वर्ष नियमित रूप से पौधारोपण करती हैं और समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। हांसी के विभिन्न पार्कों में कई वर्षों से जो पौधे लगाए आज वो पेड़ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दो पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम में अगर प्रत्येक भारतवासी अपना योगदान देता हैं तो ये देश ये धरा अतुलनीय बन जाएगी। 
डॉ धवन ने बताया कि केवल पेड़ लगाना ही उनका कार्य नहीं बल्कि उसके बाद एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी पौधे की देखरेख के लिए सुनिश्चित की जाती हैं। 
यह पौधारोपण अभियान डडल पार्क, हुकुम चंद जैन पार्क, मुल्तान कॉलोनी पार्क, हुड्डा सेक्टर 5 पार्क, मंडी सैनियान पार्क, भगत सिंह पार्क, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय सुलेमान बाड़ा (उधमपुरा) 
इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अजय भारद्वाज, सुभाष गंगवानी, हरीश गंगवानी, सुभाष मेहता, अंशी राम खुराना, सरदार कृष्णा इलाहाबादी, रोहित, दिनेश मेहता, हस्तिना कौर, सुषमा गंगवानी, सतबीर मेहरा, दीपक मुंजाल पार्षद, ईश्वर सिंह, राम सिंह वर्मा, कृष्ण सैनी पार्षद, महावीर, डॉ नंदकिशोर, जिले सिंह, यशपाल जिलेदार, वसावा राम, छिंदर पाल कंबोज, मोरीराम, संजीव सरपंच प्रतिनिधि, राजकुमार पूर्व सरपंच, दर्शन सिंह, रमेश कुमार, डॉ राजवीर पूनिया, वेद नारंग, जोगीराम हेडमास्टर, ज्योति, भजनलाल, जगत सिंह, कमल, रोहित, जीतू, सोनू, राहुल, हनी, गुरनाम सोढ़ी सहित अन्य लोग शामिल रहे।