डॉ नीरज गोयल को एमर्जिंग स्टार इन रीनल ट्रांसप्लांट एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया
चंडीगढ़: अलकेमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकुला के सीनियर किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. नीरज गोयल को क्षेत्र में किडनी ट्रांसप्लांट प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में उनके योगदान और अग्रणी प्रयासों के लिए "एमर्जिंग स्टार इन रीनल ट्रांसप्लांट एक्सीलेंस" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें हेल्थ समिट 2025 के दौरान नई दिल्ली में प्रदान किया गया। अपने करियर के दौरान, डॉ. गोयल अब तक 1000 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं।
इससे पहले नेशनल डॉक्टर्स डे पर भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नैब सिंह सैनी ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. नीरज गोयल को सम्मानित किया था।
