दिल्ली में मिले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिले डॉ के आर आर्य
संतोषगढ़/ऊना, 03 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- समता आंदोलन के हिमाचल एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य तथा महिला विंग की अध्यक्षा शकुंतला आर्य ने नई दिल्ली में आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में हिमाचल और पंजाब में संगठन की गतिविधियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. आर्य ने अवगत कराया कि दोनों राज्यों में समता आंदोलन जाति तोड़ो–समाज जोड़ो के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने सामाजिक समरसता का जो मार्ग दिखाया था, उसी प्रेरणा से संगठन गांव-गांव तक विस्तार कर रहा है। समता आंदोलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर एक सशक्त तथा एकजुट राष्ट्र का निर्माण करना है। इस मिशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मीरा कुमार के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
**हिमाचल आगमन का न्योता स्वीकार
मुलाकात के दौरान डॉ. आर्य ने मीरा कुमार को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए हिमाचल आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में प्रदेश भर में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में होगा। मीरा कुमार ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द हिमाचल आने की सहमति जताई।
**मीरा कुमार ने की सराहना
डॉ. केआर आर्य और शकुंतला आर्य के प्रयासों को सराहते हुए मीरा कुमार ने कहा कि आज के दौर में समता और सामाजिक न्याय का लक्ष्य प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डॉ. आर्य न केवल हिमाचल और पंजाब में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
वहीं महिला विंग की अध्यक्षा शकुंतला आर्य समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समता आंदोलन मात्र एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा का एक सशक्त आंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी अनिवार्य है।
**भविष्य की रणनीति
महिला विंग की अध्यक्षा शकुंतला आर्य ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें आंदोलन की विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुलाकात के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा
