डॉ ईशांक कुमार ने बसी कलां में 404 लाभपात्री परिवारों को बांटी राशन किटें

होशियारपुर:- जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है और राशन वितरण जैसे प्रयास लोगों को राहत देने में अहम भूमिका निभाते हैं, यह विचार चब्बेवाल विधायक डॉ ईशांक कुमार ने ज़ाहिर किये जब वह गांव बसी कलां में "मेरी रसोई योजना " के तहत राशन किटें वितरित करने पहुंचे । उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी ज़रूरतमंद परिवार को रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बसी कलां में इस अवसर पर 404 राशन कार्ड धारकों के कुल 1528 पारिवारिक सदस्यों को राशन सामग्री का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव वासी  मौजूद रहे और लोगों ने इस योजना के तहत लाभ मिलने पर अपने विधायक  का खुले दिल से धन्यवाद् किया और उनके द्वारा बाकी हलकों से पहले चब्बेवाल की जनता तक यह लाभ पहुँचाने के लिए भी उनकी सराहना की।
इस दौरान विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार हर जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए वह हमेशा  प्रयास करते हैं । उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य आम लोगों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ प्राप्त करें। किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए उनसे सम्पर्क करें।  
इस मौके पर उपस्थित सरपंच  सीमा चढ़ा  ने कहा कि चब्बेवाल हलके के लोग  अपने विधायक की इस कार्यशैली से बहुत प्रभावित हैं जो सर्कार की हर जान कल्याण सबंधी  योजना को सुचारु रूप लागू कर अपने हलके के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता पहुंचा कर  उन्हें राहत प्रदान करते हैं ।