डॉ बीआर आंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन की ऑनलाइन बैठक आयोजित कई अहम निर्णय लिए गए
हरोली/ऊना, 11 मई (राजवीर चोपड़ा):- डॉ. बी.आर. आंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक 10 मई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री दिलबाग सिंह (सेवानिवृत्त कानूनगो) को कार्यकारी राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व राज्य महासचिव श्री गुरमेल सिंह द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद की गई।
इसके अतिरिक्त श्री शादी लाल हीरा को संगठन का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह 15 जून 2026 से पूर्व आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनावों के चलते यह कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
बैठक में राज्य अध्यक्ष श्री दुर्गा दास हीरा, जिला ऊना अध्यक्ष एडवोकेट नरेश कुमार, श्री नरेश, बी.के. संधू, अंकुश हीरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की आगामी गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श के साथ हुआ।
