जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा टी बी मरीजों को न्यूट्रिशन राशन किट की गई वितरित
करनाल 30 अक्तूबर: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एंव महासचिव महेश जोशी के दिशा निर्देशन में संचालित टी.बी. प्रोजेक्ट के तहत व उपयुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में वीरवार को टी. बी. मरीजों को न्यूट्रिशन राशन किट निःशुल्क प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की टीबी मुक्त भारत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज निक्षय मित्र योजना के तहत रेड क्रॉस टीम द्वारा चयनित किए 10 टी. बी. ग्रस्त मरीजों को रेडक्रॉस भवन, नयापुरी में न्यूट्रिशन युक्त किट वितरित की गई। इस दौरान उनसे उनकी बीमारी संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही नियमित दवाइयां लेने तथा पौष्टिक खाना जैसे कि प्रोटीन युक्त आहार लेने बारे में बताया गया ताकि वे जल्दी रिकवरी कर सके।
