प्राइवेट बसों में अब विकलांगों को नहीं किया जाएगा परेशान
रतिया: 27 दिसम्बर:- प्राईवेट बस परिचालको द्वारा विकलांगों को तंग परेशान करने को लेकर विकलांगता अधिकार मंच हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल व प्राईवेट बस मालिक को आपसी बातचीत करने के लिए आरटीओ कार्यालय फतेहाबाद में बुलाया गया और दोनों पक्षों में काफी विचार विमर्श करने के बाद सहमति हो गई।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राईवेट बस परिचालको द्वारा विकलांगों को अभ्रद भाषा के साथ परेशान करने व 100 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र व बस पास होने के बावजूद टिकट काटने और बस से नीचे उतारने को लेकर विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की जिला कमेटी द्वारा पिछले माह उपायुक्त महोदय फतेहाबाद और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ को शिकायत पत्र जारी किया गया था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को आरटीए कार्यालय फतेहाबाद मंच के सदस्यों व निजि सहकारी परिवहन समिति के जिलाध्यक्ष रामफल सिंह व बस मालिक सुरेन्द्र कुमार को बातचीत कर समस्या का हल करने के लिए बुलाया गया। जिसमें निजि सहकारी परिवहन समिति के अध्यक्ष रामफल सिंह ने मंच के सदस्यों को विश्वास दिलवाया कि भविष्य में प्राईवेट बस में किसी भी विकलांग तथा सीनियर सीटीजन के साथ दुर्रव्यवहार नही किया जायेगा और बस पास धारक विकलांग की टिकट नही काटी जायेगी।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रामफल सिंह ने मंच के सदस्यों को फोन नम्बर भी दिया कि भविष्य में अगर किसी भी विकलांग के साथ प्राईवेट बस में कोई परेशानी आती है तो निजि सहकारी समिति को अवगत करवाया जाये। ताकि मौके पर ही समस्या का हल हो सके। इस अवसर पर जिला सहसचिव कर्मजीत सिंह पदम, रतिया ब्लाॅक अध्यक्ष टेक चन्द, ब्लाॅक सचिव पपल कुमार व बस मालिक सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।
