दिलबाग लाठर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

करनाल: घरौंडा के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी आर्य दिलबाग सिंह लाठर को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर (बिहार) द्वारा पत्रकारिता विषय में विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की मानद उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। 
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, संस्कृत विभाग के निदेशक एवं अकादमी के सचिव डॉ. आनंद भारद्वाज, तथा विद्यापीठ के उप कुलपति डॉ. गोपाल नारसन उपस्थित रहे। 
देशभर से आए विद्वानों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भी इस अवसर पर भाग लिया। आर्य दिलबाग सिंह लाठर पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे आर्य समाज घरौंडा के उप प्रधान एवं एजुकेशन एंड एनवायरनमेंट सोसायटी के महासचिव हैं। साथ ही, स्वच्छता अभियान से भी दो दशक से जुड़े हुए हैं। 
उन्हें पूर्व में जिला, राज्य एवं मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल स्तर पर भी सम्मान मिल चुका है। सम्मान प्राप्ति पर लाठर ने कहा, “यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। यह सम्मान समाज व पर्यावरण संरक्षण कार्यों को और गति देगा।