दीक्षप्रीत कौर ने जीता ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026 का ताज

राजपुरा:- चितकारा यूनिवर्सिटी,राजपुरा में बीती रात आयोजित एक भव्य फिनाले के दौरान दीक्षप्रीत कौर को 'ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026' का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता में रिधिमा को फर्स्ट रनर-अप और स्पर्या चौहान को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।
सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजक रणदीप चौधरी ने बताया कि इस शो में कुल 43 महिला मॉडलों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस क्षेत्र के सबसे बड़े पेजेंट में से एक है, जो प्रतिभागियों को अपनी शालीनता , प्रतिभा और विशिष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
टाइटल पार्टनर चितकारा यूनिवर्सिटी और पॉवर्ड बाय पाल्मोनास के साथ, इस पेजेंट ने वाइल्डकार्ड एंट्रीज़ और कड़े अंतिम ऑडिशन के बाद अपनी खोज पूरी की। यह प्रतियोगिता "ब्यूटी विद पर्पस" पर केंद्रित थी, जो युवा महिलाओं को सीमाओं को तोड़ने और अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए सशक्त बनाती है।