डिप्टी कमिश्नर ने तहसील कार्यालय नवांशहर का औचक निरीक्षण किया

24 फरवरी नवांशहर- डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने आज तहसील कार्यालय नवांशहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय व अन्य विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने आदेश दिए कि रजिस्ट्री व राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्य सरकार की हिदायतों के अनुसार साफ-सुथरे, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से किए जाएं। 
उन्होंने निर्देश दिए कि काम करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए बैठने व पीने के पानी आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ बिना किसी देरी व परेशानी के मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार के संबंध में तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उन्होंने काम करवाने आए लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें पारदर्शी व समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार नवांशहर परवीन छिब्बर, नायब तहसीलदार विजय कुमार, पीए-2डी-सी जसवीर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।